मदन मोहन, सुभद्रा व बलराम नौ दिन बाद लौटेंगे घर, उल्टी रथ यात्रा की तैयारी पूरी

पुजारी भरत भूषण मिश्रा ने बताया कि रथ यात्रा शाम 4:30 बजे कालीबाड़ी मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी.

पाकुड़. राजापाड़ा स्थित कालीबाड़ी मंदिर में राधा मदन मोहन, सुभद्रा व बलराम की उल्टी रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शनिवार को भगवान अपने मौसीबाड़ी से नौ दिन के विश्राम के बाद मंदिर लौटेंगे, जिसे उल्टी रथ यात्रा कहा जाता है. पुजारी भरत भूषण मिश्रा ने बताया कि रथ यात्रा शाम 4:30 बजे कालीबाड़ी मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी. सुसज्जित रथ पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा निकलेगी और भक्त परंपरागत रूप से रथ की रस्सी खींचते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. हीरानंदनपुर के जगन्नाथ मंदिर में भी उल्टी रथ यात्रा की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपीनाथ गोपालदास ने बताया कि भगवान का रथ पूरे नगर में भ्रमण करेगा. रथ वापसी के इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है, मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और सभी आनंदित हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >