प्रतिवाद क्लब मालदा ने पाकुड़िया को तीन गोल से हराया

हर वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के भी हुनरमंद खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं.

पाकुड़िया. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय प्रांगण पाकुड़िया में यूथ क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्लस टू विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला टुडू एवं पाकुड़िया मुखिया अनिता सोरेन ने फीता काटकर एवं गेंद उछालकर किया. यूथ क्लब पाकुड़िया के अध्यक्ष गिलबर्ट हांसदा, सचिव रवीन्द्र मरांडी एवं उपाध्यक्ष कॉर्नेलुइस मरांडी ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित की जाती है. इसमें झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के भी हुनरमंद खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. उद्घाटन मुकाबला प्लस टू हाई स्कूल पाकुड़िया और प्रतिवाद क्लब मालदा के बीच खेला गया, जिसमें प्रतिवाद क्लब मालदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल से जीत दर्ज की. अध्यक्ष श्री हांसदा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये, उपविजेता को 40 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष बापी टुडू, राकेश मरांडी, देवीधन मुर्मू, महादेव मरांडी, श्याम पहलवान समेत अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >