पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने लोगों से की मतदान करने की अपील

पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने बाइक रैली निकाल मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की.

पाकुड़ नगर. पाकुड़ पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने बाइक रैली निकाल मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की. पाॅलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर से बाइक रैली निकाल महेशपुर, पाकुड़िया व अमड़ापाड़ा के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की. पॉलिटेक्निक के निदेशक अभिजीत कुमार ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया. कहा कि पाकुड़ पॉलिटेक्निक सदैव अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन इसी प्रकार करता रहेगा. संस्थान के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र ने बताया कि उपयुक्त मृत्युंजय बरनवाल के निर्देश पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वीप के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >