पुलिस ने हत्या मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल

महेशपुर. अनूपडांगा गांव में गर्भपात कराने को लेकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

महेशपुर. अनूपडांगा गांव में गर्भपात कराने को लेकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतका के पिता दुलाल शेख ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री रुबीना बीबी की शादी कुछ वर्ष पूर्व अनूपडांगा गांव निवासी जालिम शेख से हुई थी. आरोप है कि जालिम शेख और उसकी पहली पत्नी की बेटी रुहिदा बीबी लगातार रुबीना को प्रताड़ित करते थे और जबरन गर्भपात कराने का दबाव बना रहे थे. आरोप के अनुसार 28 मार्च की सुबह करीब 9 बजे रुबीना बीबी की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वादी के बयान के आधार पर थाना कांड संख्या 68/25 के तहत मामला दर्ज किया. महेशपुर पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी जालिम शेख और उसकी पुत्री रुहिदा बीबी को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच के उपरांत मंडल कारा, पाकुड़ भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >