पुलिस ने धोखाधड़ी के वारंटी भाजपा नेत्री को भेजा जेल

पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी के वारंटी सभा भाजपा नेत्री शीला एलिजाबेथ हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

महेशपुर. पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी के वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर धोखाधाड़ी के आरोप में कांड संख्या 94/2020 दर्ज किया गया था. इसके बाद आरोपी महेशपुर-दुमकाडांगा निवासी शीला एलिजाबेथ हेंब्रम के नाम लाल वारंट निकलते ही महेशपुर महिला पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गयी. उसे उसके घर से गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कराकर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया गया. बताते चलें कि आरोपी शीला एलिजाबेथ हेंब्रम भाजपा नेत्री हैं जिसके खिलाफ महेशपुर थाने में भी ठगी करने के आरोप में कांड संख्या 94/24 दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >