पुलिस ने 15 क्विंटल कोयला सहित चार बाइकें की जब्त

स्थानीय पुलिस ने गणपुरा से कोयला लदे चार बाइकें जब्त की है. चारों बाइक पर लगभग 15 क्विंटल कोयला लदा हुआ पाया गया.

पाकुड़िया. स्थानीय पुलिस ने गणपुरा से कोयला लदे चार बाइकें जब्त की है. चारों बाइक पर लगभग 15 क्विंटल कोयला लदा हुआ पाया गया. जानकारी के अनुसार एसआइ महादेव चौधरी ने नियमित गश्ती में निकले थे. इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली. इसके बाद वे दल बल के साथ गणपुरा पहुंचे. पुलिस को देख कोयला ले जा रहे लोग बाइक छोड़ कर फरार हो गए. पुलिस ने कोयला सहित चारों बाइकें जब्त कर ली. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि चारों मोटरसाइकिल के मालिक पर कांड संख्या 10/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >