चेकिंग में पुलिस ने जब्त किये दर्जनों वाहन

चेकिंग में पुलिस ने जब्त किये दर्जनों वाहन

प्रतिनिधि, महेशपुर महेशपुर पुलिस ने थाने के सामने बुधवार को महेशपुर पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया. महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने एसआइ रवि शर्मा व एएसआई प्रेम मुर्मू के साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान तीन ट्रैक्टर सहित 14 बाइक, भूटभूटिया, 8 टोटो व कई चारपहिया वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया. जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह व अमित कुमार राम सहित अन्य कर्मियों ने महेशपुर थाना पहुंचकर वाहन मालिकों से 93700 रुपये जुर्माना वसूला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >