पुलिस ने अवैध कोयला लोड 14 साइकिलें की जब्त

महेशपुर. पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह शहरग्राम-पोखरिया गांव के समीप अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.

महेशपुर. पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह शहरग्राम-पोखरिया गांव के समीप अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कोलमाइंस के मुख्य सड़क पोखरिया गांव के पास कोयला लाद रहे 14 साइकिलों को जब्त किया. पुलिस को देखते ही कोयला ले जाने वाले लोग साइकिल छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने बताया कि अवैध कोयला के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पोखरिया गांव से 14 साइकिलों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. पुलिस ने बताया कि अवैध कोयला के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >