सड़क निर्माण में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति हुई बाधित

सड़क निर्माण में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति हुई बाधित

प्रतिनिधि, पाकुड़िया: डीएमएफटी योजनान्तर्गत पीडब्ल्यूडी रोड से रामसागर गुप्ता के घर होते हुए लाल मोहम्मद के घर तक 23.21 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य जारी है. लेकिन निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के कारण गांव की जलापूर्ति व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान जमीन में बिछी नल-जल योजना की पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव के कई घरों तक पानी की आपूर्ति ठप हो गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव के विद्यासागर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, दिलीप भगत सहित अन्य ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पाइपलाइन को बिना समुचित सुरक्षा के उखाड़ दिया गया है. पाइपलाइन जगह-जगह से टूट गई है, जिसके कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. क्या कहते हैं अभियंता ठेकेदार को पाइपलाइन की मरम्मत करने का निर्देश दे दिया गया है. जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कर जलापूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी. ओमप्रकाश, जेइ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >