शिकायतों के निष्पादन के लिए कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी विभागों के लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया.

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी विभागों के लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया. समाहरणालय सभागार में कर्मियों को एएसएएल पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जन शिकायत कोषांग के नोडल अधिकारी डीआइओ उपस्थित थे. एप आधारित इस प्रणाली के माध्यम से विभागीय स्तर पर शिकायतों का त्वरित समन्वय स्थापित किया जा सकेगा. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक शिकायत हमारे लिए महत्वपूर्ण है. एसएसएल पाेर्टल के माध्यम से शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. इस एप से विभागीय समन्वय और मॉनिटरिंग में गति आएगी, जिससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >