शिविर में लोगों ने योजनाओं के लाभ के लिए दिये आवेदन

महेशपुर. प्रखंड के जयनगरा और अर्जुनदाहा पंचायत भवन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया.

महेशपुर. प्रखंड के जयनगरा और अर्जुनदाहा पंचायत भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने किया. शिविर में विधवा पेंशन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, स्थानीय प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जन-धन खाता, विकलांग पेंशन विभाग, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना के स्टॉल लगाये गये थे. लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किये. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, मुखिया, नीरज कुमार, गौरव तिवारी, सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >