पंसों ने प्रखंड प्रमुख को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी ने की.

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी ने की. बैठक में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी मौजूद रहे. बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गयी. इसके बाद बीडीओ ने प्रखंड की 18 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के पूर्ण, अपूर्ण, सक्रिय और निष्क्रिय पर अद्यतन रिपोर्ट का विश्लेषण किया. जनप्रतिनिधियों के कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा, आपूर्ति, समाज कल्याण, आवास आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और फसल बीमा योजना को लेकर सुझाव और समस्याएं साझा की. वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी, बीपीआरओ त्रिदीप शील, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनीय अभियंता लालू रविदास, पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी, मनीता मुर्मू सहित विभिन्न पंचायत समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >