पाकुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक हुआ जख्मी, आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल

Pakur News: पाकुड़ में एक युवक लापरवाही के चलते मालगाड़ी पर चढ़ने की कोशिश में घायल हो गया. आरपीएफ की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

पाकुड़ से राघव मिश्रा की रिपोर्ट 

Pakur News: झारखंड के पाकुड़ जिले में ट्रेन की चपेट में आने से आज 10 अप्रैल शुक्रवार को एक युवक जख्मी हो गया. लापरवाही के कारण हुई इस घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया. 

मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

नगर थाना क्षेत्र के सोना जोड़ी निवासी शाहनवाज अंसारी मालगाड़ी पर चढ़कर प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी चल पड़ी, जिससे युवक गिरकर घायल हो गया. 

आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची गई. उसके बाद उन्होंने घायल युवक को सोना जोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया. 

सुविधा के बावजूद लोग बरत रहे लापरवाही

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए लिफ्ट और एक्सीलेटर की सुविधा उपलब्ध है और दोनों चालू भी हैं. इसके बावजूद लोग शॉर्टकट अपनाते हुए जोखिम भरा कदम उठा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: चंपई सोरेन ने कहा- विस्थापितों के हक-अधिकार के लिए होगा जन आंदोलन, लाखों की संख्या में जुटेंगे लोग

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >