Pakur: रेलवे साइडिंग से फिर शुरू हुई कोयला-पत्थर की ढुलाई, हाई लेवल बैठक के बाद बनी सहमति

Pakur: Pakur: हावड़ा में झामुमो नेता पंकज मिश्रा और रेलवे अधिकारियों के साथ हुई हाई लेवल बैठक के बाद पाकुड़ रेलवे साइडिंग से कोयला और पत्थर की ढुलाई फिर से शुरू हो गई है. सहमति बनने के बाद रैक लोडिंग बहाल होने से स्थानीय व्यापारियों और मजदूरों को राहत मिली है.

रमेश भगत
Pakur: पाकुड़ रेलवे साइडिंग से सोमवार से कोयला और पत्थर की ढुलाई दोबारा शुरू हो गई है. जानकारी के अनुसार, हावड़ा में झामुमो नेताओं, पत्थर कोरोबारी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के आह्वान पर पत्थर व्यवसायियों के सहयोग से साहिबगंज और पाकुड़ में रेलवे के जरिए होने वाली पत्थर और कोयला की रैक लोडिंग का काम बंद करा दिया गया था. इससे रेलवे और व्यापार से जुड़े कामकाज पर असर पड़ा था.

रेलवे ने की हाई लेवल मीटिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों, पत्थर व्यवसायियों और झामुमो नेताओं के साथ कोलकाता में एक हाई लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में मुख्य रूप से ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में पत्थर व्यवसायी मौजूद रहे.

कई ट्रेनों के ठहराव को भी मंजूरी

बैठक के बाद झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने बताया कि रेलवे ने क्षेत्र की कई मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है. उन्होंने बताया कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव, साहिबगंज में पूर्वी और पश्चिमी आरओबी (ओवरब्रिज) के टेंडर जल्द जारी करने और पाकुड़ से भागलपुर के लिए एक लोकल ट्रेन शुरू करने पर सहमति बनी है, जो दिल्ली जाने वाली ट्रेन से मेल खाएगी. इसके अलावा पाकुड़ में बंद पड़े एक्सीलेटर को चालू करने, साहिबगंज में लोको शेड निर्माण, वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का एक पूरा कोच जोड़ने सहित अन्य कई मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई है. बैठक के बाद सहमति बनने पर पत्थर और कोयला की ढुलाई फिर से शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और मजदूरों को राहत मिली है.

ये भी पढ़ें…

Jharkhand Civic Elections: झारखंड निकाय चुनाव का हो गया शंखनाद, 23 फरवरी को वोटिंग और 27 फरवरी को काउंटिंग

Jharkhand Civic Elections: झारखंड में निकाय चुनाव का आज बजेगा बिगुल, दोपहर 2 बजे होगा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >