किशोर ने पंखे की कड़ी से लटक कर दे दी जान, जिले के माल पहाड़ी के विशनपुर गांव की घटना

बिशनपुर निवासी मदन हेंब्रम के 16 वर्षीय पुत्र मुंशी हेंब्रम ने आत्महत्या कर ली

पाकुड़. माल पहाड़ी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से 16 वर्षीय किशोर के आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. बिशनपुर निवासी मदन हेंब्रम के 16 वर्षीय पुत्र मुंशी हेंब्रम ने आत्महत्या कर ली है. घटना सोमवार की सुबह की बतायी जा रही है. माल पहाड़ी थाना की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंखे की कड़ी में प्लास्टिक की रस्सी से के सहारे फांसी लगायी गयी है. मामले को लेकर माल पहाड़ी ओपी प्रभारी सुकदेव कुमार ने बताया कि एक युवक के द्वारा आत्महत्या की गयी है. घटना को लेकर फिलहाल परिजनों से पूछताछ की गयी है. परिजनों ने बताया है कि युवक मंदबुद्धि था और दवा का सेवन करता था. फिलहाल लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना को लेकर और पता लगाया जा रहा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >