पाकुड़ EVM वेयर हाउस पहुंचीं उपायुक्त, सुरक्षा से लेकर CCTV तक की जांच

पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने EVM वेयर हाउस की सुरक्षा, रखरखाव और CCTV व्यवस्था का जायजा लिया. रिपोर्ट रांची भेजने का निर्देश.

संवाददाता, पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और वहां रखे निर्वाचन संबंधी उपकरणों के रखरखाव की जानकारी ली.

उपायुक्त ने ईवीएम मशीनों, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य उपकरणों की स्थिति का भी जायजा लिया.

सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े आवश्यक पहलुओं की जांच की. उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों से ईवीएम एवं अन्य उपकरणों के रखरखाव की जानकारी ली.

उपायुक्त ने कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

निरीक्षण रिपोर्ट रांची भेजने का निर्देश

उपायुक्त ने निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयर हाउस में रखे निर्वाचन संबंधी उपकरणों की स्थिति की भी जानकारी ली गयी.

हर माह बाहरी और त्रैमासिक अंदरूनी निरीक्षण

निर्वाचन विभाग के अनुसार, ईवीएम वेयर हाउस की बाहरी व्यवस्था का प्रत्येक माह तथा अंदरूनी व्यवस्था का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है.

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की जाती है. इसकी रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजी जाती है.

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >