मवेशी के हमले से मालिक की मौत

रतनपुर गांव में मवेशी के हमले से मवेशी मालिक की ही मौत हो गयी.

महेशपुर. रद्दीपुर ओपी अंतर्गत रतनपुर गांव में मवेशी के हमले से मवेशी मालिक की ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम रतनपुर गांव निवासी होपना किस्कू (63) अपने भैंसा को लेकर खेत की ओर चराने के लिए गये थे. शाम होते ही होपना किस्कू भैंसा लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही अचानक उनके एक भैंसा ने होपना किस्कू पर हमला कर दिया, जिससे होपना किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गये बाद में उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >