मवेशी हाट में बाधा बन अवैध निकास द्वार बंद करने का आदेश

हिरणपुर के मवेशी हाट में सुरक्षात्मक चहारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने सभी घरों और निकासी द्वारों को बंद करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदकों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का आदेश दिया। चहारदीवारी निर्माण से हाट की व्यवस्था सुव्यवस्थित और सुरक्षा मजबूत होगी। प्रशासन ने निर्माण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी है।

घेराबंदी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण प्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंड स्थित मवेशी हाट की घेराबंदी निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने सोमवार को मवेशी हाट परिसर में बने सभी घरों एवं अन्य निकासी द्वारों को बंद करने का निर्देश संबंधित संवेदकों को दिया. जानकारी के अनुसार, मवेशी हाट की चहारदीवारी निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करके निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार, थाना के एसआई गौतम दास, बीपीओ ट्विंकल चौधरी तथा अंचल अमीन मिस्टर अंसारी सहित चहारदीवारी निर्माण कार्य से जुड़े कई संवेदक मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी कार्य पूरा होने के बाद मवेशी हाट की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. प्रशासन ने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी देते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >