अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

प्रतिनिधि, हिरणपुर: थाना क्षेत्र के तेलोपाड़ा गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दलदली गांव निवासी 42 वर्षीय मरांग मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गयी. वे अपने घर से पैदल ही आसनजोला की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी गोपाल महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अज्ञात वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >