अवैध शराब के 60 बोतल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने तिलभिटा में ओमप्रकाश भगत के घर छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड के 60 बोतलें शराब जब्त की. मौके से ओमप्रकाश भगत को गिरफ्तार किया.

पाकुड़. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री की रोकथाम को लेकर रविवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने तिलभिटा में ओमप्रकाश भगत के घर छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड के 60 बोतल शराब जब्त किया. मौके से ओमप्रकाश भगत को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार 180 एमएल तुलसी ब्रांड के देसी शराब 48 बोतल, 650 एमएल किंगफिशर स्ट्रांग के बियर की छह बोतलें व गॉडफादर क्लासिक स्ट्रांग बियर की छह बोतलें बरामद की गयी है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि अवैध रूप से शराब के बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी. गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी. अलग-अलग ब्रांड के करीब 60 बोतल शराब जब्त किया गया है. मौके पर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अग्रेतर कार्रवाई के लिए गिरफ्तार व्यक्ति को भी उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >