फरक्का विधानसभा के ऑब्जर्वर ने सभा स्थल का लिया जायजा

बरहरवा. फरक्का विधानसभा के ऑब्जर्वर डॉ तनवीर आलम ने अपने समर्थकों के साथ फरक्का विधानसभा अंतर्गत नूर आलम कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित कांग्रेस नेता सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की चुनावी सभा स्थल का जायजा लिया.

प्रतिनिधि, बरहरवा. फरक्का विधानसभा के ऑब्जर्वर डॉ तनवीर आलम ने अपने समर्थकों के साथ फरक्का विधानसभा अंतर्गत नूर आलम कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित कांग्रेस नेता सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की चुनावी सभा स्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि फरक्का विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महताब आलम हैं, उनके समर्थन में हमारे सांसद और प्रखर वक्ता इमरान प्रतापगढ़ी नूर आलम कॉलेज परिसर में दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसमें फरक्का विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. इस बार फरक्का विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरायेगा. हम लोग सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं और जन-जन तक पहुंच रहे हैं. मौके पर कांग्रेस के साहिबगंज जिलाध्यक्ष बरकत खान, फरक्का विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी महताब आलम, नाबिद अंजुम, मोरसलीम खान, मो शरीफुल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >