सेविकाओं को पोषण भी पढ़ाई भी पर दिया गया प्रशिक्षण

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में सेविकाओं को पोषण भी पढ़ाई भी पर प्रशिक्षण दिया गया.

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में सेविकाओं को पोषण भी पढ़ाई भी पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक ने सभी सेविकाओं को पोषण भी पढ़ाई भी के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में बताया गया कि नयी शिक्षा नीति में पोषण भी पढ़ाई भी महत्वपूर्ण है. सक्षम आंगनबाड़ी में विकास के क्षेत्र में कौशल निर्माण के लिए छह साल से कम उम्र के सभी बच्चों को समग्र विकास, शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक भावनात्मक, नैतिक संस्कृत कलात्मक और प्रारंभिक भाषा साक्षरता का विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य के पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. मौके पर सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास सहित सेविकाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >