पाकुड़िया में अवैध रूप से बिजली जलाते नौ लोग पकड़ाये

पाकुड़िया. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को कनीय विद्युत अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया.

पाकुड़िया. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को कनीय विद्युत अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कई उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इस दौरान कांदुपाड़ा के उत्तम कुमार साह पर 8572, डोमनगढ़िया के अफसर अंसारी, सिराजुद्दीन मियां व सनाउद्दीन अंसारी पर 8572 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं दोस्त मोहम्मद पर 10125, पाकुड़िया के परवेज आलम पर 11780, अरुण प्रसाद साह पर 8572, अभिजीत राज पर 20856 और कार्तिक पाल पर 16250 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इन सभी नौ लोगों के खिलाफ पाकुड़िया थाने में बिजली अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज को लेकर आवेदन दिया गया. छापेमारी दल में एइ प्रभातेश्वर तिवारी, बिजली मिस्त्री किनाराम मांझी, सिकंदर अंसारी, राजेश मंडल, उत्तम गोराई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >