बलिहारपुर में बने भव्य नये दुर्गा मंदिर का उद्घाटन आज

पाकुड़. शहर के बलिहारपुर मुहल्ले में बने नये दुर्गा मंदिर का उद्घाटन रविवार को किया जायेगा.

संवाददाता, पाकुड़. शहर के बलिहारपुर मुहल्ले में बने नये दुर्गा मंदिर का उद्घाटन रविवार को किया जायेगा. नेताजी दुर्गोत्सव समिति वर्ष 1993 से दुर्गापूजा का आयोजन करते आ रही है. मंदिर नहीं होने से पंडाल को हर साल बनाने में परेशानी होती थी. ऐसे में समिति ने जमीन खरीदकर मंदिर का निर्माण कराया है. नवदुर्गा मंदिर के उद्घाटन समारोह में स्वामी प्रदीप्तानन्द महाराज एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहेंगे. मालूम हो कि मुख्य अतिथि स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज को वर्ष 2025 में सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. मंदिर के उद्घाटन पर भव्य शोभायात्रा, प्रवचन, विश्व वैदिक शांति महायज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जायेगा. मंदिर निर्माण की लागत लगभग 55 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसमें भूमि खरीद की लागत भी शामिल है. मंदिर के सेवायत प्रकृति मंडल, दुर्गाशंकर मंडल, प्रसन्नजीत मंडल, राहुल शर्मा हैं. समिति के सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य दीप मंडल, सोनू यादव, अमित यादव, सूरज शर्मा, नारायण मंडल, निखिल मंडल, चंदना घोष, सुब्रत सरकार, तुहीन कांति कुंडू, राजू मिश्रा, विकास शर्मा, अरविंद कुमार, कनिक डे, प्रकाश शर्मा, माणिक डे मनोज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >