पाकुड़ राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में निपटे हजारो मामले : जानें कितने करोड़ के समझौते पर बनी बात.

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 18864 मामलों का निष्पादन हुआ. आपसी सहमति से सुलह-समझौते के आधार पर हुए इन निपटानों से 5.85 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते कराए गए, जिससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आई.

पाकुड़ : पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी न्यायिक पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए.

18864 मामलों का हुआ निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर सुलहनीय मामलों का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से किया गया. इसके माध्यम से आम लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने के साथ अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम करने का प्रयास किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल आठ बेंचों का गठन किया गया था. इन बेंचों के माध्यम से कुल 18864 मामलों का निष्पादन किया गया.

5.85 करोड़ रुपये का कराया गया समझौता

लोक अदालत के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 5 करोड़ 85 लाख 56 हजार 476 रुपये का समझौता कराया गया.

न्यायिक पदाधिकारी और संबंधित पक्ष रहे मौजूद

मौके पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता, मध्यस्थ अधिवक्ता, स्थायी लोक अदालत के सदस्य, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, न्यायालय कर्मी, संबंधित विभागों के अधिकारी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स समेत वादी और प्रतिवादी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >