मुर्शिदाबाद ने भागलपुर को 59 रन से हराया

हिरणपुर फुटबॉल मैदान में शनिवार को हिरणपुर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

हिरणपुर. हिरणपुर फुटबॉल मैदान में शनिवार को हिरणपुर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. पहला मैच में मुर्शिदाबाद ने भागलपुर को 59 रन से हरा दिया. टूर्नामेंट का उदघाटन झामुमो के जिला उपाध्यक्ष समद अली ने टॉस का सिक्का उछालकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया. मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुर्शिदाबाद की टीम ने 227 रन बनाया. मुर्शिदाबाद की ओर से सचिन ने 38 रन की पारी खेली. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम महज 164 रन पर ही आलआउट हो गयी. भागलपुर की ओर से रवींद्र ने 48 रन की पारी खेली. मुर्शिदाबाद की ओर से विक्की 26 रन एवं 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने. टूर्नामेंट के आयोजन में अमीरुल इस्लाम, क्यूम अंसारी, मुक्तारुल, नसीम अंसारी, कुंदन, श्यामा, विक्की, रंजीत, करमचंद आदि ने भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >