पेट्रोल-डीजल की किल्लत से वाहन चालक दिखे परेशान

गुरुवार को महेशपुर-गढ़बाड़ी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ देखी गयी.

प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ईंधन लेने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. गुरुवार को महेशपुर-गढ़बाड़ी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ देखी गयी. इसी तरह की स्थिति अन्य पेट्रोल पंपों पर भी बनी है. स्थानीय लोगों के अनुसार इन दिनों शादी-विवाह का सीजन होने के कारण पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ गयी है. वहीं, कंपनी से आपूर्ति कम होने से समस्या और गंभीर हो गयी है. बताया गया कि इंडियन ऑयल पंप पर फिलहाल ईंधन उपलब्ध है, जबकि अन्य पंपों पर सीमित मात्रा में, लगभग 100 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है. ईंधन की कमी से यात्री वाहन, मालवाहक व निजी चारपहिया वाहनों के चालकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, कुछ लोगों ने बताया कि महेशपुर के इंडियन ऑयल पंपों पर आपूर्ति अपेक्षाकृत सामान्य है. ग्राहकों को सेवा मिल रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >