संकट से मुक्ति के लिए मां विपदतारिणी की हुई पूजा

हिरणपुर. प्रखंड के कई मंदिरों में मां विपदतारिणी की पूजा धूमधाम से की गयी.

हिरणपुर. प्रखंड के कई मंदिरों में मां विपदतारिणी की पूजा धूमधाम से की गयी. इस पूजा में भारी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर संकट से मुक्ति के लिए अपनी हाथों में लाल धागा बांधा. मां विपदतारिणी की पूजा रथयात्रा के बाद शनिवार और मंगलवार के दिन ही की जाती है. मान्यता है कि मां विपदतारिणी की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं. पुरोहित ने बताया कि बांग्ला भाषी इस पूजा को धूमधाम से मनाते हैं. पूजा के दिन महिलाएं उपवास रखतीं हैं. यह पूजा महिलाओं के लिए है. मां विपदतारिणी की पूजा सबसे अलग होती है. इस पूजा में मां को 13 तरह के फल व प्रसाद का भोग चढ़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >