सिंहवाहिनी मंदिर में मां विपदतारिणी की हुई पूजा-अर्चन

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर में शनिवार को जीवन में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति के लिए मां विपदतारिणी की पूजा धूमधाम से की गयी.

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर में शनिवार को जीवन में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति के लिए मां विपदतारिणी की पूजा धूमधाम से की गयी. बंगाली समाज के सैकड़ों महिलाओं ने मां की पूजा अर्चना की. पूजा के दौरान व्रतियों ने माता से अपने परिवार और समाज में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति की कामना की. महिलाओं ने उपवास रखकर 13 प्रकार के फल, फूल, मिष्ठान का भोग लगाकर विधि विधान से मां विपदतारिणी की पूजा अर्चना की. सिंहवाहिनी मंदिर में पुरोहित प्रह्लाद पांडा, सोमनाथ पांडा, विष्णु पांडा, कृष्णो पांडा ने पूजा अर्चना कराई. बंगाली समुदाय की महिलाएं विशेष रूप से मां विपदतारिणी की पूजा अर्चना करती हैं. मान्यता है कि मां विदपतारिणी की भक्ति भाव से पूजा करने से परिवार में आने वाली विपत्ति स्वत: समाप्त हो जाती है. महिलाओं ने उपवास में रहकर माता को पुष्पांजलि अर्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >