चुनाव : अनधिकृत प्रचार व आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर रहेगी निगरानी : डीसी

पायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के सचिव एवं सदस्यों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

नगरपालिका चुनाव को लेकर मीडिया व निगरानी समिति की हुई बैठक मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाली सामग्री के प्रमाणीकरण पर हुई चर्चा संवाददाता, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के सचिव एवं सदस्यों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाली सामग्री के प्रमाणीकरण, अनुश्रवण तथा पेड न्यूज की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए निर्वाचन के दौरान मीडिया में प्रसारित होने वाली सामग्री का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत होना आवश्यक है. उन्होंने निर्देश दिया कि समिति पूर्व में प्राप्त विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के साथ-साथ केबल नेटवर्क, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित सभी संचार माध्यमों का नियमित अनुश्रवण करेगी तथा संबंधित सामग्री का सीडी अथवा डीवीडी में रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगी. उन्होंने कहा कि समिति द्वारा निर्वाचन से संबंधित सभी विज्ञापनों, पेड न्यूज एवं अभ्यर्थियों से संबंधित समाचारों की फोटोकॉपी सुरक्षित रखी जायेगी. इसके लिए समिति को राष्ट्रीय एवं स्थानीय समाचार पत्रों, टीवी चैनलों के केबल कनेक्शन सहित आवश्यक उपकरण एवं एक अलग कक्ष उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि निर्वाचन से संबंधित सामग्री का प्रभावी रूप से अनुश्रवण व रिकॉर्डिंग की जा सके.उपायुक्त ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने की अवधि में निजी एफएम चैनलों सहित सभी टीबी चैनलों, रेडियो व केबल नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले राजनीतिक अथवा निर्वाचन प्रकृति के विज्ञापन संबंधित समिति की पूर्व अनुमति के बाद ही प्रसारित किये जा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >