पाकुड़ समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि, डीसी-एसपी ने रखा मौन

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर पाकुड़ समाहरणालय में शोकसभा का आयोजन किया गया. उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर मंगलवार को पाकुड़ समाहरणालय सभागार में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

शोकसभा में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की.

डीसी-एसपी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

शोकसभा में उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

सभी ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व और जनसेवा के कार्यों को याद किया.

‘झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति’

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से पूरा राज्य शोकाकुल है.

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार जनसेवा और राज्य के विकास के प्रति समर्पित, कर्मठ और संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे. जनकल्याण और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा.

अधिकारियों ने मंत्री को दी श्रद्धांजलि | Prabhat Khabar Network

शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना

उपायुक्त ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की.

शोकसभा के दौरान समाहरणालय सभागार का माहौल गमगीन रहा और अधिकारियों-कर्मियों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >