जलसा में दीन व धर्म की बातों पर अमल करने का संदेश

सोरला गांव के मस्जिद परिसर में सोमवार को धार्मिक जलसा का आयोजन किया गया.

पाकुड़िया. सोरला गांव के मस्जिद परिसर में सोमवार को धार्मिक जलसा का आयोजन किया गया. आयोजनकर्ता अकबर अली ने बताया कि जलसा में पश्चिम बंगाल और झारखंड के वक्ताओं ने उपस्थित श्रोताओं को दीन और धर्म की बातें बताकर उसपर अमल करने का संदेश दिया. जलसा के सभापति हजरत मौलाना कारी गुलाम किवरिया रशीदी, मुख्य वक्ता साइखुल हदीस हजरत मौलाना हाफिज कारी, मुफ्ती अमानुल्लाह , मो यासीन अली, मुफ्ती इमादादउलाह, मौलाना जाकिर हुसैन, मौलाना सरफुल होदा आदि ने धार्मिक जलसा में पहुंचे जनसमूह को कुरान और दीन के राह पर हमेशा चलने की हिदायत दी. वहीं मुफ्ती साहब ने बच्चों को बेहतर तालीम देने, आधुनिक शिक्षा पद्धति अपनाने और उन्हें बेहतर इंसान बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >