भव्य तरीके से रामनवमी जुूलूस निकालने पर हुई चर्चा

रामनवमी की तैयारी को लेकर अखाड़ा समिति की बैठक का आयोजन हुआ. अखाड़ा को और भी अधिक भव्य तरीके से निकालने पर चर्चा की गयी.

पाकुड़. पाकुड़ शहर में इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकालने को लेकर रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर में आयोजित की गयी. बैठक में पाकुड़ हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों के प्रमुख, विभिन्न मोहल्ले के प्रमुख एवं समाज के महानुभाव एवं बुद्धिजीवियों के साथ अखाड़ा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे. हजारों की संख्या में लोगों का जुलूस रामनवमी रेलवे कॉलोनी से निकलकर कलिकापुर, गांधी चौक, हिरण चौक, पाकुड़ मुख्य सड़क होते हुए नगर थाना तक पहुंचता है. इस वर्ष रामनवमी महोत्सव 6 अप्रैल को मनायी जाएगी. अखाड़ा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहा ने बताया कि वर्षों से रेलवे कॉलोनी के इस अखाड़ा परिसर में युवाओं को अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र चलाने का अभ्यास कराया जाता रहा है. लोगों से आग्रह है कि रामनवमी में सभी अखाड़ा में भाग अवश्य लें और जिन्हें भी शस्त्र चलाने का अभ्यास करना है, वह प्रत्येक शाम हमारे अखाड़े में आकर शस्त्र चलाने का अभ्यास कर सकते हैं. अखाड़ा समिति के सदस्य अमित साहा ने बताया कि अखाड़ा समिति के साथ विभिन्न संगठनों एवं समाज के प्रमुख लोगों की बैठक हुई. बैठक में इस वर्ष अखाड़ा को और भी अधिक भव्य तरीके से निकालने एवं इसका सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. हमारा यह पारंपरिक अखाड़ा वर्षों से इसी प्रकार रामनवमी के दिन रेलवे कॉलोनी से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए नगर थाना तक पहुंचता है. इस अखाड़े की स्थापना वर्ष 1961 में की गयी थी. तब से लेकर अब तक प्रत्येक वर्ष पारंपरिक रूप से यह अखाड़ा निकलते आ रहा है. बैठक में अखाड़ा समिति से सोहन मंडल, रूपेश राम, मुरारी मंडल, सुशील साहा, टोनी मंडल के साथ सत्य सनातन संस्था से रंजीत चौबे, विश्व हिंदू परिषद से अशोक वर्मा, भाजपा नेता हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, सानू रजक, महावीर भगत के साथ अन्य दर्जनों रामभक्त उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BINAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >