विधिक जागरुकता अभियान को बनायें सफल : पीडीजे

पाकुड़. (डालसा) के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरुकता सह जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक हुई.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरुकता सह जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक हुई. बैठक पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई. डालसा सभागार में आयोजित बैठक में सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख, सहायक गंगाराम टुडू व पीसीआई-यूनिसेफ के मोहम्मद अनीस उपस्थित रहे. बैठक में बाल विवाह, बाल श्रम और दहेज प्रथा के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक, जागरुकता शिविर लगाने का निर्देश दिया गया. साथ ही नि:शुल्क कानूनी सहायता, पोक्सो एक्ट एवं नालसा की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. पीसीआई-यूनिसेफ के प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस ने स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजनाओं की जानकारी दी. गांव-गांव सर्वे कर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया. बैठक में सभी प्रखंडों के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >