बूथों पर बिजली, पानी व रैंप की करायें व्यवस्था : बीडीओ

प्रखंड सभागार में बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने सभी पंचायत सहायक के साथ बैठक की.

पाकुड़. बूथों पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने सभी पंचायत सहायक के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से बूथों पर मिलने वाली सुविधाओं जैसे रैंप, शेड, शौचालय, पेयजल, बिजली, फर्नीचर की सुविधा को लेकर विमर्श किया गया. उपस्थित पंचायत सहायकों को बूथों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा 85 वर्ष या उससे अधिक के मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर सुगमता पूर्वक पहुंचाने के लिए टोटो की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, प्रखंड समन्वयक आनंद प्रकाश आदि मौजूद.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >