महेशपुर थाने का अभियुक्त गिरफ्तार, गये जेल

हिरणपुर. महेशपुर थाना कांड के अभियुक्त को हिरणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया.

हिरणपुर. महेशपुर थाना कांड के अभियुक्त को हिरणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना मामले में कांड संख्या 28/16 के हाथकाठी निवासी कैलाश साहा नामजद अभियुक्त है. अभियुक्त के न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था. इस मामले में न्यायालय के आदेश पर 28 मार्च को हिरणपुर पुलिस ने अभियुक्त के घर में इश्तेहार चिपकाया था. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटी को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >