महेशपुर में 14 फीट की विशाल गणेश प्रतिमा बनेगी आकर्षण : 25वीं वर्षगांठ पर खास होगी गणेश पूजा

महेशपुर में 25वीं गणेश पूजा का आयोजन इस साल खास होने वाला है. भव्यता के साथ 14 फीट ऊंची विशाल गणेश प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी. पूजा कमेटी ने आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है.

महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय के तिवारीपाड़ा स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में गणेश पूजा को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पूजा कमेटी के सदस्य आयोजन को भव्य रूप देने में जुटे हैं. वहीं सेवेन स्टार क्लब के अध्यक्ष अमित सिंह, सचिव सन्नी तिवारी व कोषाध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि इस वर्ष गणेश पूजा का आयोजन विशेष होने वाला है, क्योंकि कमेटी की ओर से 25वां वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) के रूप में मनाया जा रहा है. इसे लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.

अमित सिंह ने बताया कि गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार विशेष आयोजन किया जा रहा है. पूजा को यादगार बनाने के लिए आकर्षक साज-सज्जा के साथ अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल और आसपास के परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी चल रही है.

14 फीट की विशाल गणेश प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण

इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण विशालकाय गणेश प्रतिमा होगी. मूर्तिकार मुन्ना पाल द्वारा करीब 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. प्रतिमा को अंतिम रूप देने के लिए मूर्तिकार और उनके सहयोगी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था पर भी जोर

पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >