जिप उपाध्यक्ष ने डीसी को लिखा पत्र, बिजली कटौती की समस्या से कराया अवगत

जिप उपाध्यक्ष ने डीसी को लिखा पत्र, बिजली कटौती की समस्या से कराया अवगत

प्रतिनिधि, हिरणपुर: हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों की समस्या को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत ने रविवार को उपायुक्त को एक पत्र लिखा. अपने पत्र में जिप उपाध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि प्रखंड क्षेत्र में बिना किसी स्पष्ट कारण के प्रतिदिन लगभग 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है. विशेषकर रात के समय बिजली की कटौती से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आम लोग भी पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार रात में सामान्य क्षेत्रों की बिजली काटकर खनन क्षेत्रों में आपूर्ति की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है. जिप उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रखंड क्षेत्र में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >