डीएवी में लीगल लिटरेसी के तहत बच्चों को दी गयी विधिक जानकारी

पाकुड़. डालसा सचिव रूपा वंदना किरो की उपस्थिति में शनिवार को लीगल लिटरेसी क्लब डीएवी में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पाकुड़

डालसा सचिव रूपा वंदना किरो की उपस्थिति में शनिवार को लीगल लिटरेसी क्लब डीएवी में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रूपा वंदना किरो ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारियों से अवगत कराया. इस दौरान उन्हें किशोर की समस्याएं, मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार, राज्य की नीति व सिद्धांत के प्रति जागरूक किया. साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला. निजी डिटेल्स किसी को नहीं देने को कहा. छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सहायक गंगाराम टुडू, डीएवी के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती, पीएलवी कमला राय गांगुली, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत आदि मौजूद थे.

इसरो के प्रमुख रहे डॉ कस्तूरीरंगन को दी गयी श्रद्धांजलि

वहीं डीएवी स्कूल में इसरो एवं अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष रहे डॉ कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ के कस्तूरीरंगन की तस्वीर पर प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती व शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उनकी जीवनी एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि डॉ कस्तूरीरंगन ने 1994 से 2003 तक इसरो का नेतृत्व किये. वे मृत्यु काल तक राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय और एनआईआइटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति थे. वे जेएनयू के पूर्व कुलाधिपति रहे. कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष पद पर भी सुशोभित रहे. भारत सरकार ने उनके विशिष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >