लखीसराय को दो नयी सड़कों की सौगात

लखीसराय जिले को दो नयी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है.

संवाददाता, पटना लखीसराय जिले को दो नयी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के निर्देश पर शुक्रवार को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआइएफ) के तहत दो योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. 44 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हलसी से मांझवे और विद्यापीठ चौक से मोहनपुर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा. पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि इन दोनों योजनाओं के तहत सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा. इससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आवागमन सुगम हो सकेगा. हलसी से मांझवे तक बनेगी 10.35 किमी सड़क पहली योजना के तहत हलसी से मांझवे तक 10.35 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण किया जायेगा. इस पर 25.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंत्री ने बताया कि इस सड़क के बनने से हलसी, मोहद्दीनगर, सेठना, बेहरांवा, गेरुआपुर संडा, शिवसोना, धीरा, बरदोखर, राता जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ने में सुविधा होगी. साथ ही जमुई जिले की सीमा तक कनेक्टिविटी भी आसान होगी. साथ ही इस पथ से शिवसोना में स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय के छात्र-छात्राओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी. दूसरी योजना में विद्यापीठ चौक से मोहनपुर तक 5.15 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण होगा. इसके लिए 18.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है. यह सड़क विद्यापीठ चौक, रेहुआ, किशनपुर, मोहनपुर, रामचंद्रपुर, पिपरिया, फुलवरिया, सुरजीचक, रहाटपुर जैसे गांवों को जोड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >