पाकुड़िया में खेल प्रतिभाओं का जलवा, दौड़-कूद से फुटबॉल तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पाकुड़िया में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हुआ. अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और फुटबॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाया.

पाकुड़िया : राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 का समापन शनिवार को प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पाकुड़िया के मैदान में हुआ. प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

दौड़ से फुटबॉल तक खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, फुटबॉल सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

शिक्षकों ने निभायी सक्रिय भूमिका

प्रतियोगिता के संचालन में शिक्षक शिवजी साव, स्नेहलता सोरेन, एरियल मुर्मू, सुनील मरांडी, प्रदीप कुमार सोरेन, प्रीति मुर्मू, बबलू किस्कू, सत्यवती हेंब्रम और शांतिलता बास्की समेत अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >