सुबह नौ बजे से खुला रखें आयुष्मान आरोग्य मंदिर : डॉ. अब्दुल

पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अब्दुल हक मंजर की उपस्थिति में एएनएम, जीएनएम, सहिया साथी व बिटीटी की मासिक बैठक हुई.

पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अब्दुल हक मंजर की उपस्थिति में एएनएम, जीएनएम, सहिया साथी व बिटीटी की मासिक बैठक हुई. डॉ मंजर ने स्वास्थ्य कर्मियों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी. बताया कि सभी एएनएम, जीएनएम, सहिया साथी और बिटीटी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर को प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक खुला रखें. साथ ही एनिमिया मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों का पता लगाने और उन्हें निक्षय पोर्टल में चढ़ाने का कार्य भी प्राथमिकता से करने को कहा. डॉ मंजर ने गैर संचारी रोगों के बारे में प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख तक प्रतिवेदन जमा करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने शॉर्ट एक्सपाइरी दवाओं की सूची तैयार करने और उन्हें जल्द से जल्द सीएचसी मुख्यालय भंडार में वापस जमा करने की बात कही. बैठक में बीपीएम प्रभात दास, नित्य पाल, शिवशंकर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >