जेल से मुक्त अपराधकर्मियों पर रखें निगरानी : एसडीपीओ

एसडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की.

महेशपुर. एसडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की. बैठक में अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, पाकुडिया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार मौजूद थे. एसडीपीओ ने मीटिंग में फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी, दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने के निर्देश दिये. वहीं जेल से मुक्त अपराधियों जिस पर आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती आदि का आरोप है पर विशेष निगरानी रखें.बारी- बारी से थानों में यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की. उसके त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिये. साथ ही अंतरराज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >