कमलघाटी ने भगैया क्रिकेट क्लब को 49 रन से हराया

हिरणपुर में आयोजित एचपीएल क्रिकेट ट्रॉफी का आखरी लीग मैच सोमवार को कमलघाटी बनाम भगैया के बीच खेला गया.

हिरणपुर. हिरणपुर में आयोजित एचपीएल क्रिकेट ट्रॉफी का आखरी लीग मैच सोमवार को कमलघाटी बनाम भगैया के बीच खेला गया. कमलघाटी ने भगैया को 49 रन से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कमलघाटी की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. कमलघाटी की ओर से गौरा कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 85 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भगैया की टीम 17.2 ओवर में 142 रन पर ही सीमट गयी. मैच में 85 रन बनाकर गौरा कुमार मैन ऑफ द मैच बने, जिन्हें कमेटी के सदस्य मो मुक्तारुल हुसैन ने पुरस्कार दिया. इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये दिया जायेगा. साथ ही सेमीफाइनल में हारने वाले टीम को 10-10 हजार रुपये दिया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अमिरुल, उपाध्यक्ष कयूम, कबीर, इस्माइल, वसीम आदि ने अहम भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >