झामुमो कार्यकर्ताओं ने एसपी का किया स्वागत

पाकुड़ नगर. जिले में हाल ही में पदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से झामुमो के जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शिष्टाचार मुलाकात की.

पाकुड़ नगर. जिले में हाल ही में पदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से झामुमो के जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शिष्टाचार मुलाकात की. एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिले की कानून-व्यवस्था, सामुदायिक सहयोग व विकासात्मक दृष्टिकोण पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई. प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष समद अली, पीटर मरांडी, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, मोसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >