महेशपुर में झामुमो ने दुर्गा सोरेन को किया याद

महेशपुर. झामुमो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को झामुमो नेता व पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गयी.

महेशपुर. झामुमो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को झामुमो नेता व पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गयी. प्रखंड अध्यक्ष, सचिव सहित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि आज दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि है. पूरे झारखंड में उन्हें याद किया जा रहा है. पार्टी के कार्यकर्ता उनके दिखाये रास्ते पर ही चलकर झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पा रहे हैं. मौके पर मैनुद्दीन अंसारी, एनामुल हक, नसीम अहमद, धिरेन माल, बाबूधन मुर्मू, हबीबुर रहमान, डब्ल्यू शेख, बाबू शेख, अशराफुल अंसारी, तारिक शेख, तौसीफ इकबाल, रफाएल हेंब्रम, निक्की अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >