मंत्री सुदिव्य सोनू को झामुमो का नमन, विधायक स्टीफन मरांडी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झामुमो ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर महेशपुर में शोकसभा आयोजित की. विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने जनसेवा और विकास में उनके योगदान को याद किया.

प्रतिनिधि, महेशपुर. झामुमो प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई. कार्यक्रम में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विधायक ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

शोकसभा की शुरुआत विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की. इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान विधायक समेत उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

जनसेवा और विकास में योगदान को किया याद

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री ने जनसेवा और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को याद किया.

मौके पर छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, जिला सदस्य अख्तर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी, जोशीमुद्दीन शेख समेत बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >