झामुमो ने विपतपुर व करणडांगा बूथ समिति का किया गठन

पाकुड़. झामुमो ने तोड़ाई पंचायत अंतर्गत विपतपुर एवं मोहनपुर पंचायत अंतर्गत करणडांगा बूथ पर पंचायत स्तरीय बैठक कर बूथ समिति का गठन किया.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. झामुमो ने तोड़ाई पंचायत अंतर्गत विपतपुर एवं मोहनपुर पंचायत अंतर्गत करणडांगा बूथ पर पंचायत स्तरीय बैठक कर बूथ समिति का गठन किया. बैठक की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के अध्यक्षों ने की. बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम उपस्थित रहे. जिलाध्यक्ष की देखरेख में बूथ समिति गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, अब्दुल गनी व जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी मौजूद रहे. जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि बूथ समिति संगठन की नींव है. बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतनी ही मजबूती से चुनाव में प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआइआर व जनगणना के दौरान सतर्क रहने तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >