पाकुड़: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी. जिला नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की लगातार निगरानी की गई. जिला नियंत्रण कक्ष से जारी प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक की परीक्षा सभी केंद्रों पर निर्धारित समय पर संपन्न हुई. परीक्षा में कुल 6000 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 1179 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 4821 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार परीक्षा में कुल उपस्थिति 19.65 प्रतिशत दर्ज की गई. प्रतिवेदन में बताया गया है कि किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार, अव्यवस्था अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्राप्त नहीं हुई. सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई. जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों के सहयोग की सराहना की है. प्रशासन ने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया.
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 19.65 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 19.65 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

परीक्षा केंद्र के बाहर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी | Prabhat Khabar Network