पाकुड़ की दो कोयला खदानों का लीज आवंटन, JEMCL को सौंपा गया एग्रीमेंट

पाकुड़ की मार्गो ईस्ट-वेस्ट कोयला खदानें JEMCL को मिलीं. केंद्रीय मंत्री ने सौंपा एग्रीमेंट. 16वें वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी चरण का भी शुभारंभ.

पाकुड़: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित मार्गो ईस्ट और मार्गो वेस्ट कोयला खदानों का लीज आवंटन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया. केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने जेइएमसीएल के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को दोनों कोयला खदानों से संबंधित एग्रीमेंट (CMDPA/CBDPA) सौंपे. कोयला मंत्रालय के अनुसार, मार्गो ईस्ट और मार्गो वेस्ट उन छह खदानों में शामिल हैं, जिनके लिए कोयला खदान विकास एवं उत्पादन समझौते किये गये.

इसी कार्यक्रम में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें चरण का भी शुभारंभ किया गया.

मार्गो ईस्ट और वेस्ट के लिए जेइएमसीएल को मिला एग्रीमेंट

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने जेइएमसीएल के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को मार्गो ईस्ट और मार्गो वेस्ट से संबंधित एग्रीमेंट सौंपे.

कार्यक्रम की शुरुआत कोयला मंत्रालय की अपर सचिव एवं नामित प्राधिकार रूपिंदर ब्रार के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने कोयला क्षेत्र में किये गये सुधारों तथा वाणिज्यिक खनन की नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में किये गये प्रयासों की जानकारी दी.

इसके बाद कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कोयला देश की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है. निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी से कोयला क्षेत्र में निवेश और उत्पादन क्षमता बढ़ रही है.

16वें चरण की वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी भी शुरू

कार्यक्रम के दौरान वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें चरण का शुभारंभ भी किया गया. कोयला मंत्रालय के अनुसार, इस चरण में 25 कोयला ब्लॉकों की नीलामी शुरू की गयी है.

मार्गो ईस्ट और मार्गो वेस्ट समेत छह खदानों के लिए पिछले दौर में सफल बोलीदाताओं को CMDPA दस्तावेज सौंपे गये.

कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम : दुबे

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी की प्रक्रिया देश को कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने कहा कि नयी खदानों के आवंटन से संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी. उन्होंने खनन कंपनियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर उत्पादन शुरू करने तथा पर्यावरण एवं स्थानीय समुदाय के हितों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जतायी.

लीज आवंटन से परियोजनाओं के विकास का रास्ता साफ : वरुण रंजन

जेइएमसीएल के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने मार्गो ईस्ट और मार्गो वेस्ट कोयला खदानों के लीज आवंटन को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव बताया.

उन्होंने कहा कि दोनों खदानों से संबंधित एग्रीमेंट प्राप्त होने के साथ ही परियोजनाओं के विकास की दिशा में आगे बढ़ने का औपचारिक रास्ता साफ हो गया है.

उन्होंने कहा कि अब निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत खदानों के विकास और संचालन से जुड़े अगले चरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा.

निर्धारित शर्तों के अनुरूप विकसित होंगी दोनों परियोजनाएं

वरुण रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार और कोयला मंत्रालय की ओर से वाणिज्यिक कोयला खनन को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों से परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

जेइएमसीएल लीज आवंटन के बाद निर्धारित शर्तों एवं प्रावधानों के अनुरूप दोनों परियोजनाओं को विकसित करने की दिशा में कार्य करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >